Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से घर-घर उजाला, गंगापुर निवासी बने “बिजली उत्पादक

*पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से मिल रही बिजली बिल से राहत*

रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं को न सिर्फ बिजली बिल की चिंता से मुक्त किया है, बल्कि उन्हें “बिजली उत्पादक” बनाने का अवसर भी दिया है। इस योजना का लाभ उठाकर सरगुजा जिले के गंगापुर निवासी श्री अशोक कुमार ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है।

*एक लाख 8 हजार की मिल रही सब्सिडी*

श्री कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में यह संयंत्र प्रतिदिन 21 यूनिट तक बिजली का उत्पादन करता है, जबकि बादलों के मौसम में भी 15 यूनिट से अधिक बिजली देता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपए तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपए, कुल मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो रही है। ग्रामीण बैंक से वित्तीय सहयोग लेकर लगाए गए इस संयंत्र से उनका बिजली बिल माइनस हो गया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सोलर रूफटॉप से न सिर्फ बिजली बिल से छुटकारा मिला है, बल्कि ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा मिल रहा है। अतिरिक्त बिजली को हम ग्रिड को बेच सकते हैं। यह योजना वास्तव में जनता के लिए राहतकारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर इस योजना का लाभ उठाएं और बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं।

*ऑनलाईन प्रक्रिया से पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना हेतु कर सकते हैं आवेदन*

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को किसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। पूरा आवेदन और स्थापना की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी संभव है। उपभोक्ता स्वयं https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। वेंडर का चयन भी उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं

*हरित ऊर्जा से समृद्ध होगा भविष्य*

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से एक ओर आम नागरिकों को आर्थिक लाभ हो रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से हरित भविष्य की राह भी प्रशस्त हो रही है। यह योजना गांव-गांव और शहर-शहर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान