Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

पीएम आवास योजना हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी लगातार फील्ड विजिट कर निर्माण कार्यों की करें निरीक्षण-कलेक्टर श्री भोसकर
एग्रिस्टेक पंजीयन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में तेजी लाने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने दिए गए निर्देश

अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी लंबित कार्यों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें, जन शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, मैनुअल गिरदावरी के कार्यों में तेजी लाएं।राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। उन्होंने उपसंचालक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने प्रधानमंत्री वन धन विकास केन्द्र स्थापित करने निर्देशित करते हुए कहा कि जनजातीय लोगों को आर्थिक गतिविधि हेतु प्रेरित करें। कार्ययोजना बनाएं और उनके अनुकूल रोजगारमूलक आर्थिक गतिविधि का चयन कर जल्द शुरू करवाएं।  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान स्वीकृत आवासों पर अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवास की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि समय-सीमा में आवास पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पीएमएव्हाय के कार्यों के निरीक्षण के लिए ग्राम पंचायतवार नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी सतत निरीक्षण कर हितग्राहियों को अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ करने और अधूरे आवासों को पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव के संपर्क में रहें और कार्य करवाएं तभी समय-सीमा में जिले के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत विभागवार गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। वहीं जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत स्वीकृति एवं प्रस्तावित कार्यों की भी विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव,नगर निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप, सर्व एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात