Ro no D15139/23

23 सितंबर को संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता, 19 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 23 सितंबर 2025 को शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करना तथा उनकी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना है।
काव्य-पाठ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को नगद प्रथम पुरस्कारः 15,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कारः 10,000 रुपए, तृतीय पुरस्कारः 5,000 रुपए पुरस्कार दिए जाएंगे साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 04 अक्टूबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी 19 सितंबर 2025 तक गूगल फॉर्म   forms.gle/iAo2JLmMALENP4ee6  के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जाएंगे।

यह प्रतियोगिता साहित्य और संस्कृति में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच बनेगी और नई पीढ़ी में साहित्यिक चेतना को प्रोत्साहित करेगी।
  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात