Ro no D15139/23

रोजगार कार्यालय में वर्ष 2024 के पूर्व पंजीकृत आवेदकों को कराना होगा पुनः पंजीयन

पंजीयन को आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर के द्वारा

धमतरी 18 सितम्बर 2025/ रोजगार कार्यालय धमतरी में वर्ष 2024 के पूर्व पंजीकृत आवेदकों को अपने पंजीयन को आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नबर के द्वारा पुनः पंजीयन कराना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इसके लिए सुविधा प्रदान करते हुए आवेदकों को यह भी विकल्प दिया गया है कि वे अपने मोबाईल पर गूगल प्ले स्टोर से CHHATTISGARH ROZGAR APP अथवा रोजगार कार्यालय की वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन पंजीयन अपडेट कर सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आने या नहीं कर पाने की स्थिति में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कम्पोजिट भवन, कलेक्टोरेट के पास धमतरी में कार्यालयीन दिवस में आकर अपना पंजीयन आधार से लिंक करा सकते हैं।
विभाग द्वारा राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प, जॉब फेयर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र के कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है। जिसमें आवेदन करने के लिए आधार लिंक आधारित रोजगार पंजीयन ही मान्य है।
जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी बताया कि अक्टूबर 2025 के दूसरे सप्ताह में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन राजधानी रायपुर में प्रस्तावित है। जिसमें ऑनलाईन आवेदन किया जाना है। इसके लिए विभागीय वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर रिक्तियों की जानकारी देखकर ऑनलाईन आवेदन करने भी कहा गया है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि यदि राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए आवेदन किया है, तो पुनः पदसहित एवं अन्य जानकारी अपडेट कर लें।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान