Ro no D15139/23

आदि सेवा पखवाड़ा और रजत जयंती वर्ष के तहत धमतरी में विविध कार्यक्रम आयोजित

शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी 18 सितम्बर 2025 /- आदि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला धमतरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत् मुकबधिर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 94 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण तथा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक उपस्थित रहे। इसी तारतम्य में रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत एकलव्य खेल परिसर धमतरी में नगर पालिक निगम द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से सूचना स्टॉल लगाया गया, जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को प्रदान की गई। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा, नगर पालिक निगम धमतरी के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। जिले में आगामी दिनों में भी इसी प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान