Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर होम्योपैथिक यूनिट की शुरुआत एक सराहनीय पहल ,प्रफुल्ल विश्वकर्मा

रायपुर(मनीषा नगारची @सिटी रिपोर्टर) राजधानी रायपुर के पचपेढ़ी नाका स्थित दवाड़ा कॉलोनी में जय जिनेंद्र ट्रस्ट और मेडिकेयर हॉस्पिटल के होम्योपैथिक विभाग द्वारा बुधवार, 17 सितम्बर को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नि:शुल्क होम्योपैथिक प्रिवेंटिव दवाइयाँ वितरित की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व डीजीपी डी. एम. अवस्थी रहे, जबकि अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने की। अवस्थी ने अपने उद्बोधन में होम्योपैथी को एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति बताते हुए कहा कि “यह न केवल असरदार है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी कारगर साबित होती है।” वहीं प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर होम्योपैथिक यूनिट की शुरुआत एक सराहनीय पहल है। इसके लिए जय जिनेंद्र ट्रस्ट और जे. डब्ल्यू. मेडिकेयर को बधाई।”
दोपहर 2 बजे से देर रात 8 बजे तक चले इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. प्राची उपाध्याय ने किया। उनकी देखरेख में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने हजारों लोगों को दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। इस दौरान वायरल फीवर, चिकनगुनिया और चिकनपॉक्स जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव पर विशेष फोकस किया गया।
गौरतलब है कि JW Medicare Pvt. Ltd. द्वारा संचालित मेडिकेयर हॉस्पिटल को देश के चुनिंदा अस्पतालों में गिना जाता है, जहाँ होलिस्टिक एप्रोच अपनाई जा रही है। यहाँ आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद और होम्योपैथी को भी समान महत्व दिया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बीमारियों के उपचार के साथ-साथ प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जय जिनेंद्र ट्रस्ट की ओर से भी सहयोग प्रदान किया गया। ट्रस्ट के प्रयास से अस्पताल की ओपीडी सेवाएँ पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं और डायग्नोस्टिक सेवाओं में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
डॉ. प्राची उपाध्याय ने कहा कि बदलते मौसम में वायरल और संक्रामक रोग तेजी से फैलते हैं। ऐसे में होम्योपैथिक प्रिवेंटिव दवाइयाँ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। उन्होंने नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ने की इस पहल को प्रेरणादायक कदम बताया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    साप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के लिए आने वाला हफ्ता गोल्डन वीक, पदोन्नति और अचानक धन लाभ के मजबूत योग

    Weekly Rashifal 23 to 29 August 2026: आने वाला हफ्ता यानी 23 से 29 अगस्त 2026 कई राशियों के लिए विशेष समय रहने वाला है. करियर, धन और पारिवारिक जीवन…

    Read more

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर