Ro no D15139/23

जीएसटी में हुए बदलाव आज से प्रभावी, लागू हुए दो स्लैब, इंश्योरेंस टैक्स फ्री, टीवी, कारें, मोबाइल सस्ते

नई दिल्ली । नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से देश में नए GST सुधार लागू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में तैयार किया गया यह बदलाव भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अब तक के चार टैक्स स्लैब की जगह सिर्फ दो मुख्य दरें होंगी- 5% और 18%, जबकि शराब, तंबाकू, सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग जैसे सिन गुड्स पर 40% का स्पेशल टैक्स स्लैब लागू किया गया है।

इस सुधार से मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एफएमसीजी, ऑटो और कई अन्य सेक्टर्स ने संकेत दिए हैं कि कम टैक्स का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे खपत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त फायदा होगा। इस लाइव ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि क्या-क्या हुआ सस्ता, किन चीजों पर अभी भी ज्यादा टैक्स देना होगा और इसका आपके रोजमर्रा के खर्चों पर क्या असर पड़ेगा।

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों अवसर खोलकर उनकी आय बढ़ा रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के ज़रिए उनकी बचत लगातार बढ़ती रहे। उन्होंने कहा कि दैनिक जरूरत की वस्तुओं, स्वास्थ्य सेवा उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और शैक्षिक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में भारी कमी से उनकी खर्च करने योग्य आय बढ़ेगी और वे और भी ज़्यादा बचत करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

उन्होंने कहा, “जीएसटी सुधार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से किया गया वादा आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस जीएसटी में 390 से ज़्यादा वस्तुओं पर करों में ऐतिहासिक कटौती की गई है।” शाह ने कहा कि खाद्य एवं घरेलू सामान, गृह निर्माण एवं सामग्री, ऑटोमोबाइल, कृषि, सेवाएं, खिलौने, खेल एवं हस्तशिल्प, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बीमा आदि क्षेत्रों में जीएसटी में अभूतपूर्व राहत से नागरिकों के जीवन में खुशहाली आएगी और उनकी बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अनेक डेयरी उत्पादों पर जीएसटी शून्य करना हो या साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, तेल, शैम्पू जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर अभूतपूर्व कटौती करना हो, अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार हर घर में खुशियों का उपहार लाए हैं।

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु