Ro no D15139/23

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

इंटरटेनमेंट डेस्क। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सिनेमा जगत के स्टार्स के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। इसके पहले उन्हें पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म भूषण जैसे सम्मान भी नवाजा जा चुका है। मोहनलाल ने अपने चार दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने न सिर्फ मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है।

मोहनलाल को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी पुष्टि की, ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा। मोहनलाल की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उनकी बेजोड़ प्रतिभा, बहुमुखी प्रतिभा और अथक परिश्रम ने भारतीय फिल्म इतिहास में एक स्वर्णिम मानक स्थापित किया है। यह पुरस्कार 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।’

पीएम मोदी ने मोहनलाल को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता मोहनलाल को एक्स के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘मोहनलाल उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों के समृद्ध कार्य के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ हैं और केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक है।’ अभिनेता की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें।’

मोहनलाल को इन पुरस्कारों से भी किया सम्मानित

पिछले साल दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं, मोहनलाल को सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2001 में पद्म श्री और 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

  • Related Posts

    जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे पकड़ाये

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार | पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के…

    Read more

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    पेरिस, फ्रांस, 01 Oct 2026 – “एफिल टावर पर हमारे प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से सम्बन्धित आधिकारिक जाँच के निष्कर्ष सामने आने के बाद, बी.ए.पी.एस. सबसे पहले इस मुलाकात से जुड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी