Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सेवा पर्व का आज होगा आयोजन

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2025/  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले के अंतर्गत विकासखण्डों में विभिन्न श्रेणियों के विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप लगवाने के संबंध में सेवा पर्व का आयोजन 25 सितम्बर को राजमोहिनी देवीकृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र सरगुजा श्री चिन्तामणि महाराज करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शासन की महत्वाकांक्षी योजना सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में आवेदकों को पहुंचने वाले लाभ, उसके स्थापना में लगने वाली खर्च एवं सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी एवं जिले के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं के द्वारा सोलर रूफटॉप ऊर्जा संयत्र स्थापित किया गया है उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात