Ro no D15139/23

विकासखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन

स्वच्छ पानी की उपयोगिता एवं अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 25 सितम्बर 2025/   जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तत्वावधान में श्याम घुनघुटा बांध क्षेत्र में विकासखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में आमजन को स्वच्छ पानी के संबंध में जागरूक कर सुरक्षित उपायों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति विशेषकर बाढ़ के समय स्वच्छ पानी के लिए अपनाई जाने वाली प्राथमिक सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। केमिस्ट श्री के. के. सिन्हा द्वारा बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक हैंडपंप का क्लोरीनेशन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि पीने के पानी को उबालकर, स्वच्छ और पारदर्शी स्थिति में ही उपयोग करें ताकि उल्टी, दस्त, पीलिया जैसी जलजनित बीमारियों से बचा जा सके।
केमिस्ट श्री के. के. सिन्हा ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए 30-35 लीटर पानी में 2-3 ड्रॉप क्लोरीन टैबलेट मिलाकर पानी को संक्रमणमुक्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, सभी एसडीएम, सुश्री अनिता सिंह (जिला समन्वयक) तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात