Ro no D15139/23

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकों ने किया सामूहिक श्रमदान

एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

अम्बिकापुर 25 सितम्बर 2025/  स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” व “स्वच्छोत्सव पखवाड़ा” के तहत आज अम्बिकापुर नगर निगम में एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में आम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक भागीदारी से श्रमदान किया।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, पार्षदगण कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ अभियान में हिस्सा लिया।

श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत में सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि यह समाज की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति यदि अपने घर, मोहल्ले और कार्यस्थल की साफ-सफाई पर ध्यान दे तो हमारा शहर स्वच्छता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

स्वच्छोत्सव के अंतर्गत कलाकेन्द्र मैदान एवं कलेक्टर परिसर में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर और कचरा संग्रह कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रमदान के बाद पूरे परिसर में साफ-सफाई का सकारात्मक असर दिखाई दिया।

नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आयोजित यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे हम सभी को अपनी आदत और जीवनशैली में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर पहले से ही स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अग्रणी रहा है और इस तरह के सामूहिक प्रयासों से हम स्वच्छ और आदर्श शहर के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेंगे।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छताग्राही दीदीयां, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया और साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे बैठक

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभ

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/  सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?