Ro no D15139/23

शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा : मंत्री टंक राम वर्मा

*वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण,बलिदानी क्रांतिकारी की गाथा से गूंजा महाविद्यालय परिसर*

रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बिलाईगढ़ स्थित शहीद वीरनारायण सिंह महाविद्यालय परिसर में सोनाखान के महान बलिदानी क्रांतिकारी वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री श्री वर्मा ने प्रतिमा का तिलक कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीरनारायण सिंह की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया। परिसर देशभक्ति और बलिदान के नारों से गूंज उठा। मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समय की धारा में बहुत कुछ बह जाता है, पर कुछ लोग अमर हो जाते हैं। वीरनारायण सिंह ऐसे ही क्रांतिकारी थे,जिनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा से आने-जाने वाले लोग उनके दर्शन कर प्रेरणा लेंगे।
इस मौके पर बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे ने कॉलेज के विकास हेतु भवन, लैब, छात्रावास और प्रोफेसर सहित अन्य सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर मंत्री वर्मा ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, विधायक कविता लहरे,शहीद वीरनारायण के प्रपौत्र श्री राजेन्द्र दीवान, प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान