Ro no D15139/23

आदि सेवा पर्व: 421 आदिवासी गांवों में बन रहा विलेज एक्शन प्लान

रायपुर, 26 सितम्बर 2025/आदि सेवा पर्व (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजंगज जिले के सभी 421 आदिवासी बाहुल्य गांवों में विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। यह कार्य कलेक्टर के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में किया जा रहा है।

बलरामपुर-रामानुजंगज के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस अभियान में आदि कर्मयोगी, आदि साथी और आदि सहयोगी गांव-गांव पहुंचकर भौतिक और सामाजिक मानचित्रण कर रहे हैं। इसमें गांव की सीमाएं, बस्तियां और जंगल, खेत, पानी के स्रोत जैसे प्राकृतिक संसाधन, आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पुल सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाएं और पंचायत, स्वयं सहायता समूह, महिला समितियां आदि संस्थागत ढांचे को चिन्हित किया जा रहा है। मानचित्रण के बाद गांव के हितधारकों वृद्ध, महिलाएं, युवा, किसान और सामाजिक समूहों के साथ चर्चा कर गांव की जरूरतें, चुनौतियां और उपलब्ध अवसर चिन्हित किए जाएंगे। इस आधार पर आगामी 3 से 5 वर्षों के लिए ग्राम स्तर पर प्राथमिकताओं को शामिल करते हुए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

इस योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल, सड़क, स्वच्छता, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा। साथ ही योजना की निगरानी और समीक्षा की जिम्मेदारी भी ग्राम स्तर पर तय की जाएगी। इस अभियान में आदिवासी युवाओं और समाज के नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि यह योजना स्थानीय स्वामित्व वाली और व्यवहारिक हो, तैयार एक्शन प्लान को 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में पारित किया जाएगा।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?