Ro no D15139/23

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कोरबा 26 सितंबर 2025/ आयुष संचलानालय रायपुर एवं कलेक्टर कोरबा श्री अजीत वसंत के निर्देशन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा के नेतृत्व में दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेदा फॉर पीपुल एंड प्लांनेट  थीम अनुरूप आयुर्वेद दिवस मनाते हुए रन फॉर आयुर्वेदा, योगा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ रन फॉर आयुर्वेदा नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा टी.पी. नगर कोरबा में छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। जिसमें 190 छात्राओं ने भागीदारी निभाई। शाला में उपस्थित समस्त छात्राओं को योग कराया गया। तत्पश्चात् शाला में योगा एवं आयुर्वेद से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरूस्कार वितरण किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम, एकेडेमिक ओरियंटटेशन कार्यक्रम, सेमीनर एवं वाद-विवाद तथा पेनल डिस्कसन का  आयुष विभाग द्वारा आयोजन किया गया।
दसवें आयुर्वेद दिवस का कार्यक्रम के अवसर पर शासकीय आयुश पॉलीक्लिनिक डिंगापुर कोरबा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों को आयुष पद्धति से उपचार कर लाभान्वित किया गया।  कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा द्वारा आयुर्वेद दिवस शपथ-पत्र का वाचन कराया गया, जिसमें आयुर्वेद एवं भारतीय परम्परागत चिकित्सा पद्धति के सरंक्षण एवं संवर्धन तथा प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण हेतु सबने मिलकर शपथ लिया। शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक रामपुर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

  • Related Posts

    जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    कोरबा 16 सितम्बर 2026/  एनकॉर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिले में अवैध महुआ शराब के विक्रय, परिवहन और भंडारण…

    Read more

    वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें – सांसद महंत

    ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम व शेड, स्कूलों में शौचालय और अन्य सुविधाएं विकसित करने के निर्देश’ मोबाइल मेडिकल यूनिट से गांवों में बीपी, शुगर और टीबी स्क्रीनिंग प्राथमिकता से कराने…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय