Ro no D15139/23

जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

कोरबा 16 सितम्बर 2026/  एनकॉर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिले में अवैध महुआ शराब के विक्रय, परिवहन और भंडारण की रोकथाम हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन द्वारा जारी आदेशानुसार, जिले की पांच संवेदनशील ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित कर वहां दोपहर 03 बजे से वृहद नशामुक्ति रैली का आयोजन किया जाएगा।
तय कार्यक्रम के अनुसार कटघोरा जनपद पंचायत के ग्राम मुड़ाली में 18 सितंबर 2026, पाली जनपद के ग्राम लाफा में 28 सितंबर 2026 तथा ग्राम नेवसा में 29 सितंबर 2026 को रैली निकाली जाएगी। इसी क्रम में करतला जनपद पंचायत के ग्राम बड़मार में 30 सितंबर 2026 एवं कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंडरीपानी में 7 अक्टूबर 2026 को जनजागरूकता रैली का आयोजन होगा।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को रैली के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है।  सम्बंधित सीईओ द्वारा उक्त दिवस को भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों तथा आमजन के समन्वय से रैली का रूट निर्धारण, माइक, साउंड, पेयजल एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।  अभियान के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति साहित्य, बैनर व फ्लैक्स का वितरण किया जाएगा, आबकारी विभाग द्वारा वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी तथा मेडिकल कॉलेज के मनोवैज्ञानिक श्री  संजय तिवारी की सेवाएं जनजागरूकता एवं परामर्श हेतु ली जाएंगी।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

    गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश   *ग्राम सरेखा में गौशाला के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश*   रायपुर, 16 सितंबर 2026/…

    Read more

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महा-रक्तदान शिविर, युवाओं से आगे आने की अपील

    रायपुर,16 सितंबर 2026/ रक्तदान महादान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प लैब में नहीं बनाया जा…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय