Ro no D15139/23

‘स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान’ में रायपुर बना बीरगांव का मेंटर

रायपुर नगर निगम और बीरगांव नगर निगम ने किए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर

(27 सितंबर 2025, रायपुर) । केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ किया। इस पहल के अंतर्गत रायपुर और बीरगांव की जोड़ी बनी है। रायपुर नगर निगम अब बीरगांव नगर निगम का स्वच्छता के क्षेत्र में मेंटर (मार्गदर्शक) बना है और बीरगांव मेंटी बना है। इस संबंध में दोनों निगमों के मध्य दोनों निगमों के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के समय निर्देशानुसार समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर रायपुर निगम मुख्यालय में हस्ताक्षर भी हुए हैं। रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप, बीरगांव महापौर श्री नन्दलाल देवांगन और कमिश्नर श्री युगल किशोर उर्वशा ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर साझा किया।

*100 दिनों के लक्ष्य से स्वच्छता सर्वेक्षण में आंके जाएंगे जोड़ी शहर*

यह हस्ताक्षरित एमओयू 3 अक्टूबर तक केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद यथास्थिति की रिपोर्ट और एक्शन प्लान बनाकर 10 अक्टूबर तक इसी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस प्लान के क्रियान्वयन के लिए 100 दिनों का लक्ष्य दिया गया है। दर्शनीय स्वच्छता, कचरा पृथक्कीकरण एवं परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण, सफाई तक पहुंच, उपयोगित जल प्रबंधन, सैप्टिक टैंक सफाई का मशीनीकरण, स्वच्छता जागरूकता और नागरिक प्रतिक्रिया एवं शिकायत निवारण – इन 8 बिन्दुओं को शामिल किया गया है। इसके आधार पर स्वच्छ शहर जोड़ी के मेंटर और मेंटी शहर के प्रदर्शन के औसत के आधार पर आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में दोनों का आंकलन किया जाएगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इस पहल के बारे में कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहरों के निर्माण में ऐसे अभियान निश्चित ही जनभागीदारी को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता व स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी श्री रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता श्री योगेश कडु और बीरगांव के कार्यपालन अभियंता व स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी श्री धन्नूलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।

*‘स्वच्छमेव जयते’ और ‘मैं नहीं, हम’ के ध्येय से कार्य करें स्वच्छ शहर जोड़ी*

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पूरे देश से स्वच्छता का जो आव्हान किया था। अब हमें ‘कर्म हमारा स्वच्छता हो, धर्म हमारा स्वच्छता हो’ के ध्येय से आगे बढ़ना है, बढ़ते हुए ‘स्वच्छमेव जयते’ के नारे को साकार करना है। ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल का उद्देश्य ‘मैं नहीं, हम’ की भावना है। हर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सिर्फ अपनी ही सोचता था लेकिन अब श्रेष्ठ शहर अपनी जोड़ी के बारे में भी सोचेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में यह पहल ‘अंत्योदय’ और सहकारिता के ध्येय को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस पहल की शुरुआत होने पर कहा कि ‘अतिथि देवो भवः’, इसलिए हमें अपने अतिथियों का स्वच्छता से स्वागत करना चाहिए। महात्मा गांधी जी ने गुलामी से आजादी का मंत्र दिया था और मोदी जी ने हमें ‘स्वच्छता हमारा लक्ष्य, गंदगी से आजाद करो’ का मंत्र दिया है।

*देश के 200 शहरों के साथ इस अभियान में शामिल हुआ रायपुर*

इस पहल के अंतर्गत देश भर के 200 शहरों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिसमें नगर निगम रायपुर भी नगर निगम बीरगांव के साथ शामिल रहा। इस अवसर पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ‘स्वच्छोत्सव-2025’ गीत भी ऑनलाइन रिलीज किया गया। इसके गीतकार शैलेन्द्र सिंह सोढ़ी और संगीतकार अमित त्रिवेदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
—-

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

      नई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

      मां दुर्गा के दर्शन कर माता के जसगीतों में हुए शामिल, श्रद्धालुओं के साथ बजाए मंजीरे रायपुर, 20 अक्टूबर 2026/ नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?