Ro no D15139/23

श्रमिकों अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें- मंत्री टंक राम वर्मा

*शिविर में किया गया श्रम कार्ड पंजीयन और नवीनीकरण*

*श्रम विभाग की योजनाओं के हितग्राहियों को दिया गया चेक*

रायपुर, 27 सितंबर 2025/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में साथ ही स्वच्छता सेवा पखवाड़ा उपलक्ष्य में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ई.एस.आई.सी, ईएसआईएस के संयुक्त प्रयासों से श्रमिक स्वास्थ्य जॉच शिविर का सफल आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में किया गया। मंत्री टंकराम वर्मा ने श्रमिकों हेतु आयोजित स्वास्थ्य शिविर की सराहना की और कहा कि श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर अपने स्वास्थ्य की जॉच कराते रहना चाहिए। सांसद जॉजगीर-चॉपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक बिलाईगढ श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

श्रमिक स्वास्थ्य जॉच और श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन

इस शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन और नवीनीकरण कार्य लोगों ने कराया। वहीं लगभग 800 श्रमिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त रक्त चाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन एवं नेत्र परीक्षण जैसी विशेष जॉच भी की गई, जिससे उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं उपचार संबंधी दिशा निर्देश दिया गया। यह कार्यक्रम श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने की द्वष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं सफल रहा।

श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को दिया गया चेक

कार्यक्रम में श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजना के तहत् लाभान्वित हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया, जिसमें महतारी जतन योजना के तहत् 46 श्रमिकों को 9 लाख 20 हजार रूपए, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत् 10 श्रमिकों को 10 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत् 06 हितग्राही को 1 लाख 20 हजार रूपए का चे शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत् 12 श्रमिकों को 64 हजार 500 रूपए एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् 11 श्रमिकों को 2 लाख 20 हजार का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
इस दौरान कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, के अतिरिक्त औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से राहूल पटेल, उप संचालक एवं सहायक, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के श्रमिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    सायकिलिंग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है – श्री अरुण साव*   *’सन्डे ऑन सायकल’ कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*   रायपुर. 7 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि महाविद्यालय कुरूद में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    कुरूद, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…

    Read more

    NATIONAL

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?