Ro no D15139/23

मन की बात से मिली नई ऊर्जा, योजनाओं को घर-घर पहुँचाना प्राथमिकता : मंत्री राजवाड़े

रायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 126वें संस्करण का प्रसारण आज पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक सुना गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे बीरपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ सुना।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में त्योहारों का शुभ दौर शुरू हो गया है। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्व पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा से मनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस विजयदशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और संघ के स्वयंसेवक हर संकट की घड़ी में सेवा भाव से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अमूल्य धरोहर बताया। साथ ही उन्होंने गांधी जयंती पर खादी खरीदने और 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करने का आह्वान किया।

“मन की बात” कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र सेवा के महत्व से अवगत कराया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सभी को सीधे प्रधानमंत्री जी से जोड़ता है और नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना तथा आमजन को लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में कार्यरत है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम