Ro no D15139/23

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में मरीजों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें

कोरबा 29 सितंबर 2025/

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण वृद्धि हो रही है । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा जिला कोरबा के हृदय स्थल पर अवस्थित है,  इस संस्था की स्थापना 1916 में एडवर्ड डिस्पेंसरी के रूप में हुई थी।  वर्ष 2016 में यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा बना तथा वर्ष 2016 में मातृ एवं शिशु अस्पताल के रूप में उन्नयन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा कोरबा के दूरस्थ अंचलों, कटघोरा, पाली एवं पोंड़ी के आमजनों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में मरीजों को उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जा रही है। जिसमें प्राथमिक उपचार , स्वास्थ्य संवर्धन बिमारी की रोकथाम, कुपोषित बच्चों के इलाज हेतु एन.आर.सी ,सोनोग्राफी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवायें, फिजियोथेरेपी, दंत चिकित्सा, अस्थि रोग सेवायें, टीकाकरण, एक्स-रे, सिकल सेल सहित समस्त प्रकार के जॉंच की सुविधा उपलब्ध है।
सामु.स्वास्थ्य कटघोरा 24 x 4 प्रसव सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में 02 स्त्रीरोग विशेषज्ञ पदस्थ है इनके द्वारा प्रति माह करीब 90 सी-सेक्शन/ सामान्य प्रसव कराया जाता है तथा 300 बच्चों का उपचार किया जा रहा है ।  यहां 02 अस्थि रोग पदस्थ हैं, इनके द्वारा प्रत्येक माह  लगभग 90 सर्जरी किया जाता है। नेशनल हाइवे  पास  होने के कारण हमेशा एक्सीडेटल केस का यहॉं उपचार किया जाता है। डीएमएफ से पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.हिमांशु खुंटिया के द्वारा  400 से अधिक बड़ी सर्जरी तथा 700 तक छोटी सर्जरी कर हितग्राहियों को ठीक किया गया है। । चिकित्सालय में फिजियोथेरेपिस्ट पदस्थ है जिनके द्वारा मांसपेसियों , हड्डियों और जोड़ो तथा तंत्रिका संबंधि विकारों का उपचार किया जाता है।  सामु.स्वा.केन्द्र कटघोरा में 02 दंत चिकित्सक पदस्थ है जिनके द्वारा कटघोरा तथा आसपास के मरीजों की सर्जरी तथा  उपचार किया जाता है। कटघोरा चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को सोनाग्राफी की सुविधा उपलब्ध है, जिले से नेत्र चिकित्सक प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को अपनी सेवायें उपलब्ध कराते हैं। सामु.स्वा.केन्द्र कटघोरा में आयुष्मान कार्ड से मरीजों का निःशुल्क इलाज, भोजन पानी एवं रहने की पर्याप्त व्यवस्था है के साथ-साथ कुपोषित बच्चों को एन आर सी में एडमिट कर उपचार प्रदान किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में प्रतिदिन लगभग 245 मरीज अपना उपचार कराने आते हैं, अस्थि रोग विशषज्ञ की सेवा, 24 घंटे प्रसव की सुविधा, परिवार नियोजन की सुविधा, फिजियोथेरेपी, सोनाग्राफी, दंत सर्जरी , डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होने से लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के कारण मुख्यमंत्री द्वारा इसे 100 शैय्या चिकित्सालय उन्नयन करने की घोषणा किया गया है।

  • Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’ कैबिनेट मंत्री  लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने टीबी मुक्त कोरबा के लिए दिलाया संकल्प

      कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज  कलेक्ट्रेट…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

     कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे