Ro no D15139/23

बस्तर जिले में सुपरवाईजर संविदा पद की नियुक्ति निरस्त, टॉप 10 अभ्यर्थियों के लिए 9 अक्टूबर को कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार

जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2025/  बस्तर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित जिला स्तरीय चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। विभाग ने सुपरवाईजर (संविदा) के अनारक्षित पद पर की गई पिछली नियुक्ति को निरस्त कर दिया है, तथा अब इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए टॉप 10 पात्र अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार की तिथि घोषित की है। यह कदम भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। विभाग के संचालनालय द्वारा जारी पत्र के तहत चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रसारित किया गया था। इसी क्रम में, कार्यालयीन आदेश क्रमांक 661/मबावि/स्था./2025-26 6 जून 2025 के सरल क्रमांक-03 के अंतर्गत सुपरवाईजर (संविदा) अनारक्षित पद पर हुई नियुक्ति को अब आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया गया है।
निरस्तीकरण के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपरवाईजर पद हेतु पात्र टॉप 10 अभ्यर्थियों की वरिष्ठता सूची तैयार की गई है। यह सूची कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकें। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कदम भर्ती नियमों के अनुपालन और सभी पात्र उम्मीदवारों को उचित अवसर प्रदान करने के लिए उठाया गया है। अब, उक्त एक पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए इन 10 अभ्यर्थियों के कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन 9 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10. बजे किया जाएगा। परीक्षा का स्थान कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर जिला-बस्तर निर्धारित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर उपस्थित हों, तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए कार्यालय से संपर्क करें। अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल नेतानार में युवाओं ने श्रमदान कर हटाई जहाज लाटा घास, रोपे जाएंगे उपयोगी पौधे

    जगदलपुर, 16 जून 2026/ सस्टेनेबल विलेज और सामुदायिक भागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए ग्राम सभा नेतानार के बिजलीपारा में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा…

    Read more

    मछलियों के प्रजनन काल के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित

    जगदलपुर, 16 जून 2026/ वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) के मद्देनजर तथा उन्हें उचित संरक्षण देने के लिए राज्य शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ नदीय…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत