Ro no D15139/23

11 अक्टूबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जशपुर में

*2.51 लाख रुपये के पुरस्कारों का होगा वितरण, पंजीयन प्रारम्भ*

*अंडर-09 से लेकर सीनियर सिटीजन तक विभिन्न वर्गों में प्रतिभागी प्रतियोगिता में हो सकेंगे शामिल*

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत जिला शतरंज संघ जशपुर के तत्वावधान में आगामी 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर में किया जाएगा। इस ‘चेकमेट@जशपुर’ पहल के अंतर्गत कम्युनिटी हॉल, जशपुर नगर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे तथा समापन 13 अक्टूबर को शाम 4.00 बजे होगा।
इस प्रतियोगिता में कुल 2. लाख 51 हजार रुपये का नगद ईनाम और आकर्षक ट्रॉफियां रखी गई हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता को 11 रुपये के साथ ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। विशेष श्रेणी पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ जशपुर, सर्वश्रेष्ठ सरगुजा डिवीजन, सर्वश्रेष्ठ महिला, वरिष्ठ खिलाड़ी (55$), दिव्यांग प्रतिभागियों सहित विभिन्न वर्गों के विजेताओं के लिए अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के लिए भी अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ग में भी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रत्येक आयु वर्ग के विजेताओं को नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जशपुर जिले के प्रतिभागियों हेतु प्रवेश शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे एवं अन्य जिलों के प्रतिभागियों हेतु प्रवेश शुल्क 500 रूपये निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ राज्य चौस एसोसिएशन (सीजीएससीए) का वार्षिक पंजीकरण करवाना भी अनिवार्य है, जिसका शुल्क जशपुर के निवासियों हेतु 75 रुपये एवं अन्य जिलों के खिलाड़ियों हेतु 150 रुपये निर्धारित है।

’प्रतिभागियों के लिए आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध’

प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रथम 50 पुरुष और 30 महिला प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क डॉरमेट्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन भी रियायती दरों पर प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध रहेगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए सशुल्क होटल सुविधा भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रतियोगी के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 7828697878, 8770453053, 8770491200 अथवा एंट्री फार्म संबंधी जानकारी के लिए एफए हर्ष शर्मा मो. नं. 8982636269 अथवा सीजीएससीए पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए एसएनए. अनिल शर्मा मो. 9907733189 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला शतरंज संघ, जशपुर द्वारा सभी शतरंज प्रेमियों से इस भव्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    वनांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

    *तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह से लेकर भारतीय वन सेवा तक का प्रेरक सफर*   *सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं ने अजय के सपनों को दी उड़ान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत*…

    Read more

    वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन

    *राष्ट्र प्रथम की भावना और अदम्य राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं वीर सावरकर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   रायपुर 28 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…

    Read more

    NATIONAL

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी