Ro no D15139/23

माई दंतेश्वरी की धरती से केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के हाथों महतारी वंदन की महिलाओं को मिलेगी सौगात

*महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी*

*65 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 606.94 करोड़ रूपए का होगा अंतरण*

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 04 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। योजना की 20वीं किस्त का लाभ राज्य की 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की गई है, इसका उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर माह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक इस योजना के तहत 19 किस्तों में लाभार्थी महिलाओं को 12 हजार 376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के हाथों 4 अक्टूबर को 20वीं किस्त की राशि 606 करोड़ 94 लाख रूपए जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 12 हजार 983 करोड़ 13 लाख रूपए से अधिक हो जाएगा।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…