Ro no D15139/23

बस्तर दशहरा लोकोत्सव लालबाग मैदान में जमेगी सितारों की महफिल, सोमवार को अभिजीत सावंत और स्थानीय कलाकार होंगे मुख्य आकर्षण

जगदलपुर, 06 अक्टूबर 2025/ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बस्तर दशहरा लोकोत्सव के अंतर्गत लालबाग मैदान में सोमवार को होने वाली सांस्कृतिक संध्या दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।  सोमवार 06 अक्टूबर शाम को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बॉलीवुड तड़का के साथ स्थानीय कलाकारों की होगी संगीतमय प्रस्तुति

इस शाम के सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल होंगे, बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अभिजीत सावंत, जिनकी शानदार प्रस्तुति सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। वहीं बस्तर के  कलाकार भी मंच पर उपस्थित होकर श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियाँ होंगी, जो बस्तर की समृद्ध कला को दर्शाएँगी। इनमें एकल नृत्य विद्या ज्योति स्कूल जगदलपुर के रोसो जामू अर्चिता टोप्पो ओड़िया नृत्य प्रदर्शन शामिल होगा। इसके अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों द्वारा धुरवा समूह नृत्य, रुक्मिणी आश्रम डिमरापाल की छात्राओं द्वारा करमा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा साय रेला विवाह नृत्य समूह और माध्यमिक विद्यालय  बोरपदर के विद्यार्थियों द्वारा ओड़िया समूह नृत्य जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराएंगी। इसके पश्चात, विभिन्न कला शैलियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें उदय मलिक (सिंगर) अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लेंगे। इसके साथ ही वृद्धि पिल्ले का शास्त्रीय कथक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। स्थानीय कलाकारों में कुमकुम वासनिक और निधि रावल की शानदार प्रस्तुतियाँ होंगी। कोंडागाँव के लछिन एवं टेमन द्वारा छत्तीसगढ़ी डांस और जॉयिता विश्वास बांग्ला नृत्य प्रस्तुत करेंगी । जयपुर ओड़ीसा की प्रेरणा डांस एकेडमी अपने ओड़िया नृत्य का प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी।
यह सांस्कृतिक संध्या बस्तर दशहरा लोकोत्सव की भव्यता में चार चाँद लगा देगी, जिसमें स्थानीय कला और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। लोकोत्सव समिति ने सभी कला प्रेमियों से इस यादगार शाम का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?