Ro no D15139/23

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

लंबित राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में गम्भीरता से हो निराकरण, एग्रिस्टेक सर्वे कार्य में तेजी लाने दिए गए निर्देश
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक हितग्राहियों को मिले लाभ

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में सर्वप्रथम एग्रिस्टेक किसान पंजीयन, डीसीएस सर्वे की जानकारी ली गई।उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि एग्रिस्टेक सर्वे कार्य में जिनकी ड्यूटी लगी है, उनकी बैठक लेकर कार्य की समीक्षा करें। समस्याओं का निराकरण कर कार्य में तेजी लाएं, शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने सीमांकन, डायवर्सन, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन, भू-अर्जन आदि की समीक्षा करते हुए प्रकरणों को समय सीमा में गंभीरता के साथ निराकरण किए जाने निर्देशित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री  आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री भोसकर ने बैठक में कहा कि वर्तमान में जिला मुख्यालय में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है, उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल गड्ढों को भरने आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया, ताकि आमजनों को असुविधा ना हो। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा, उन्होंने कहा कि इस हेतु लोगों को जागरूक करें तथा योजना के लाभ से अवगत कराएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात