Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लिया लाभ, केंद्र व राज्य सरकार से मिली डबल सब्सिडी

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2025/   “सुबह का सवेरा सूर्य की रौशनी के साथ घर में हर दिन मुफ्त बिजली ला रहा है, अम्बिकापुर के डीसी रोड निवासी श्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर के आंगन में बने शेड पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे उनका घर अब पूरी तरह सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन गया है।

श्री त्रिपाठी बताते हैं, पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, अब सूरज ही हमारा बिजलीघर बन गया है। सरकार की मदद से सोलर सिस्टम लगाना आसान और सस्ता दोनों हो गया है।

केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सब्सिडी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत केंद्र व राज्य सरकार संयुक्त सब्सिडी मिल रही है, श्री त्रिपाठी ने बताया कि 3 किलोवाट पर केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त होगी। कुल मिलाकर 1,08,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। शासन की इस पहल से पहले बिजली उपभोक्ता थे लेकिन अब अपने घर की खपत पूरी करने के बाद अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे लें पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ
इसमें बिजली उपभोक्ता को  pmsuryaghar.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद MNRE (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) से पंजीकृत वेंडर के माध्यम से सोलर पैनल लगवाया जा सकता है। पैनल इंस्टालेशन और निरीक्षण के बाद सब्सिडी की राशि सीधे बिजली उपभोक्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

लाभ केवल बिजली बचत तक सीमित नहीं
अब श्री त्रिपाठी का मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। सौर पैनल से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जाती है, जिसके बदले उन्हें नेट मीटरिंग प्रणाली से क्रेडिट यूनिट मिलती हैं। इससे भविष्य के बिलों में समायोजन होगा और वित्तीय वार्षिक में अतरिक्त बिजली का भुगतान विद्युत विभाग करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण की सौगात भी है। अगर हर घर सोलर अपनाए तो मुफ्त बिजली पाएंगे।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य है कि हर घर को स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध हो, जिससे देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात