Ro no D15139/23

धमतरी जिले में एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं क्रेडिट कैम्प का आयोजन

धमतरी, 07 अक्टूबर 2025/-जिले में उद्यमिता विकास एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभिन्न कलस्टरों में एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) बैंक ऑफ बड़ौदा, जिला अंत्याव्यवसायी एवं वित्त विकास निगम, खादी बोर्ड, पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी विभाग का सहयोग रहेगा।

इस कार्यशाला में स्व-सहायता समूह की इच्छुक महिलाएं, ग्राम के युवा एवं अन्य इच्छुक व्यक्ति जो नया उद्यम प्रारंभ करना चाहते हैं या अपने वर्तमान उद्यम का विस्तार करना चाहते हैं, उन्हें शामिल किया जाएगा। साथ ही जिन आवेदकों ने पूर्व में ऋण के लिए आवेदन किया है, उन्हें ऋण वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा –
क्रमांक दिनांक स्थान
1 08.10.2025 करेलीबड़ी, जनपद पंचायत मगरलोड
2 09.10.2025 बेलरगांव, जनपद पंचायत नगरी
3 15.10.2025 सिंगपुर, जनपद पंचायत मगरलोड
4 16.10.2025 दुगली, जनपद पंचायत नगरी
कार्यशाला में पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, केसीसी तथा अन्य योजनाओं के अंतर्गत उद्यम स्थापना एवं वित्तीय सहायता की जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी उद्यम पंजीयन, योजना चयन, ऋण आवेदन, विपणन एवं प्रशिक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यशालाएं अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इच्छुक लाभार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।

  • Related Posts

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

      नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात और बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। धमतरी शहर में इस वर्ष आज शाम दशहरा पर्व…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?