Ro no D15139/23

करतला ब्लॉक के 78 ग्राम पंचायतों में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का  प्रस्ताव हुआ पारित

कोरबा 08 अक्टूबर 2025/

जिलों को बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने संबंध में राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर सह अध्यक्ष बालक कल्याण समिति कोरबा श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  के मार्गदर्शन में जिला को बाल विवाह मुक्त बनाए जाने हेतु निरंतर  जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अनुक्रम में  जनपद पंचायत करतला के 78 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किए जानें  संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिवों की संयुक्त बैठक आयोजित कि गई है। आयोजित बैठक में विवाह और पलायन रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत करतला के 78 ग्राम पंचायतों में 2023 से अब तक एक भी बाल  विवाह होना नहीं पाया गया है। साथ ही भविष्य में कही कोई बाल विवाह नहीं हो इस हेतु पंचायतों की निगरानी एवं जागरूकता भी नियमित रूप से किये जाने हेतु चर्चा की गई। आयोजित बैठक में सीडीपीओ करतला  तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी  एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जनपद पंचायत करतला अंतर्गत  78 ग्राम पंचायतों में पिछले 2 वर्षों से एक भी बाल विवाह नहीं होने संबंध में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कराया गया। उपरोक्त बैठक में सम्बंधित क्षेत्र के जनपद सदस्य, सभी ग्राम पंचायत सचिव, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, हार्ड संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य  उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?