Ro no D15139/23

कमिश्नर और आईजी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली बस्तर ओलम्पिक आयोजन तैयारी की समीक्षा बैठक

अधिकाधिक प्रतिभागियों की सहभागिता हेतु ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करने के निर्देश
बस्तर ओलम्पिक का सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण करें आयोजन-कमिश्नर श्री डोमन सिंह
नुआ बाट प्रतिभागियों की सहभागिता पर करें फोकस- आईजी श्री सुंदरराज पी.


जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2025/
 कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप बस्तर ओलम्पिक 2025 का आयोजन व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। बस्तर ओलम्पिक के आयोजन के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था समयपूर्व सुनिश्चित करें और इसमें अधिकाधिक प्रतिभागियों की सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करें। कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर ओलम्पिक 2025 के आयोजन तैयारी की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में आईजी श्री सुंदरराज पी सहित सातों जिले के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक और सीईओ जिला पंचायत तथा संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक आयोजन समिति के सदस्य अधिकारी शामिल हुए।
कमिश्नर ने कहा कि गत वर्ष के बस्तर ओलम्पिक आयोजन से समूचे देश में बस्तर ओलम्पिक को प्रसिद्धि मिली है, इसे मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष बस्तर ओलम्पिक में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु समन्वित प्रयास करें। इस दिशा में बीते साल की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा पंजीयन करें। लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन करने हेतु ग्रामीण इलाकों में कोटवारों से मुनादी, पंचायत की बैठक इत्यादि में जानकारी दी जाए, साथ ही नगरीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार कर अवगत कराया जाए। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों, स्पोर्ट्स आइकॉन, प्रमुख सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी के साथ रैलियों का आयोजन कर प्रतिभागियों को बस्तर ओलम्पिक में सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कमिश्नर ने गत वर्ष के अनुभव के अनुसार बस्तर ओलम्पिक आयोजन हेतु हर स्तर पर खेल मैदान की तैयारी, खेल उपकरण, खेल प्रशिक्षकों की उपलब्धता, प्रतिभगियों के लिए परिवहन, ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा इत्यादि प्रत्येक व्यवस्था को बेहतर एवं सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर ओलम्पिक में युवाओं एवं महिलाओं की व्यापक सहभागिता पर जोर देते हुए दोनों वर्ग की पंजीयन पर ध्यान केंद्रीत करने कहा।
आईजी श्री सुंदरराज पी ने बस्तर ओलम्पिक की ख्याति को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2036 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए बस्तर के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल हासिल करें। बस्तर ओलम्पिक आयोजन के दौरान ऐसे प्रतिभावान प्रतिभागियों की सहभागिता सहित उनके प्रदर्शन को निखारने पर ज्यादा ध्यान रखा जाए। आईजी ने बस्तर ओलम्पिक में नुआ बाट प्रतिभागियों की संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में अधिकाधिक सहभागिता करने के लिए पूर्व तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
20 अक्टूबर तक होगा पंजीयन
बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि बस्तर ओलम्पिक 2025 हेतु अब तक 56 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसे ध्यान रखकर सम्बंधित विभागों द्वारा समन्वित रुप से पंजीयन कार्य को नियमित तौर पर किया जा रहा है। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु स्कूल शिक्षा विभाग, सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा महिलाओं के पंजीयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को अन्य विभागों से समन्वय किए जाने कहा गया है। बस्तर ओलम्पिक 2025 के तहत कुल 11 खेल विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वेटलिफ्टिंग एवं हॉकी खेल इवेंट्स केवल जिला एवं संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में होगी। रस्साकसी विधा में केवल सीनियर महिला वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस हेतु आगामी 20 अक्टूबर तक पंजीयन किया जाएगा और 25 अक्टूबर से बस्तर ओलम्पिक का आयोजन प्रारंभ होगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?