Ro no D15139/23

सीट शेयरिंग पर अभी नहीं बन रही बात, चिराग को चौथी बार मनाने घर पहुंचे नित्यानंद राय

पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव के मतदान और परिणाम के तारीखों का ऐलान हो चुका है. पार्टियां उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर चुकी हैं. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट शेयरिंग को लेकर गतिरोध बना हुआ है. बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने एक बार फिर से शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की. यह चौथी बार है कि चिराग को मनाने के लिए नित्यानंद उनसे मिलने पहुंचे हो.
एक दिन पहले ही गुरुवार सुबह को नित्यानंद चिराग के पटना आवास पर मिलने पहुंचे थे. हालांकि, चिराग अपने आवास पर थे नहीं. नित्यानंद ने चिराग की मां से मुलाकात की थी. दोपहर में एक बार फिर से नित्यानंद चिराग के आवास पर पहुंचे. हालांकि, चिराग तब भी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे. फिर आखिरकार शाम को नित्यानंद और चिराग के बीच मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद दोनों नेता मीडिया के सामने मुस्कराते हुए नज़र आए और साफ संदेश दिया कि एनडीए गठबंधन में सब ठीक चल रहा है.
दरअसल, एनडीए में सीट बंटवारे की चर्चा आखिरी दौर में है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से चिराग पासवान कम से कम 40-50 सीटों की मांग पर अड़े हैं, जिसे लेकर विवाद चल रहा है.
आज हुई मुलाकात के बाद क्या बोले चिराग पासवान?
नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा, ‘बातचीत सकारात्मक और अंतिम दौर में है. सीट बंटवारे की जल्द घोषणा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते मुझे अपने सम्मान की फिक्र नहीं है.’
एनडीए में बढ़ती मांगें कर रहीं हैं मुश्किलें
बिहार में बीजेपी के प्रभारी नित्यानंद राय हैं. वही एनडीए के दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे हैं. एनडीए के अन्य दल भी ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं. जिसकी वजह से सीट शेयरिंग जटिल होता जा रहा है.

  • Related Posts

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 जुलाई तक 12 लोगों की जान ले ली. इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की…

    Read more

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके डेलिगेशन को जिस अपनापन से…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स