Ro no D15139/23

’प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ एवं ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ’

’कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम’

कोरबा 11 अक्टूबर, 2025/आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ एवं ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित हुआ, इस अवसर पर कोरबा जिले के नवीन सभागार, कलेक्टोरेट परिसर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जिले के जनप्रतिनिधि, किसान एवं अधिकारीगण शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता का मूल आधार कृषि है। देश के अन्नदाताओं ने हमेशा राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया है। अब दलहन उत्पादन में भी आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाने का समय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही भारत के उज्जवल भविष्य की कुंजी है, और सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना किसानों को नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और सरकार द्वारा लगातार किसानों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके पश्चात विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के किसानों को प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की सौगात मिली है। भारत कृषि प्रधान देश है और हमारे किसान आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ हैं। 2014 से लगातार मोदी जी किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। अन्न उत्पादन में भारत आत्मनिर्भर बन चुका है, अब दलहन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जीएसटी में सुधारों से कृषि यंत्रों में सस्ती दरों का लाभ किसानों को मिल रहा है, जिससे बचत और उत्पादकता दोनों बढ़ी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद कर देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य दे रही है। विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों के विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और आने वाले वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने उपस्थित सभी किसानों को शुभकामनाएं दिया। इस दौरान कृषि विभाग से सरसों बीज एवं मतस्य विभाग के द्वारा जाल, आइस बाक्स का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग नि शुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ. पवन सिंह, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री अशोक चावलानी सहित जिले के अनेक किसान और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?