Ro no D15139/23

बहनों के कल्याण और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्योपुर अंचल कृषि उत्पादन में पंजाब- हरियाणा से बढ़ेगा आगे

चीतों की बसाहट के बाद कृषि क्षेत्र में श्योपुर की प्रगति होगी सबसे तेज
श्योपुर जिले को दी अनेक विकास की सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हुआ श्योपुर में अभूतपूर्व स्वागत

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के कल्याण और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाईदूज और दीपावली का अवसर बहनों के लिए योजना की राशि में वृद्धि की सौगत के रूप में आएगा। आगे से बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह राशि प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में हित लाभ भी वितरित किए। साथ ही श्योपुर जिले के पर्यटन पर केन्द्रित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बना योजना की 29वीं किस्त की 1541 करोड़ की राशि का अंतरण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतर्राज्यीय परियोजना पार्वती-काली-सिंध चंबल नदी जोड़ो परियोजना का लाभ श्योपुर अंचल के किसान भाइयों को प्राप्त होगा। निकट भविष्य में यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ देगा। मध्यप्रदेश सरकार अन्नदाताओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गेहूँ पर 2600 रुपए प्रति क्विंटल और बोनस राशि की व्यवस्था की गई, वहीं भावांतर जैसी योजनाएं किसानों के आर्थिक हित संवर्धन के लिए लागू की गई हैं। श्योपुर जिले के मेला ग्राउंड पर हुए भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 532 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

श्योपुर के लिए बड़ी सौगात है मेडिकल कॉलेज और ब्रॉड गेज रेल लाइन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किसान, युवा और गरीब तबके के लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। श्योपुर अंचल को मेडिकल कॉलेज के रूप में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1956 में मध्यप्रदेश का गठन हुआ था। वर्ष 2002 और 03 तक प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे। वर्तमान में प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 32 है। यह प्रदेश सरकार की विशिष्ट कार्यशैली का परिणाम है। बीते एक वर्ष में 8 मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए हैं। अब श्योपुर में स्थानीय युवक चिकित्सा शिक्षा पढ़ेंगे और एक नई दुनिया का प्रारंभ करेंगे। शीघ्र ही नर्सिग और पैरामेडिकल कॉलेज भी बनाए जाएंगे। श्योपुर अंचल में रोजगार बढ़ाने वाले सभी कार्य किये जायेंगे। ब्रॉड गेज रेल लाइन की सौगात से भी इस क्षेत्र के विकास के द्वार खुलेंगे।

कूनो में चीतों की मौजूदगी से पर्यटन को मिला बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफ्रीका से चीते लाकर श्योपुर के कूनो अभयारण्य में बसाने की पहल की। यहां 60-70 साल पहले चीते लुप्त हो गए थे। चीतों को बसाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। चीतों की पुनर्स्थापना का कार्य श्योपुर में पर्यटन के माध्यम से रोजगार से स्थानीय निवासियों के जीवन में आर्थिक समृद्धि लाने का आधार बना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रदेश भर में पर्यटन के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान सफल हो रहा है। हाल ही में भोपाल में सम्पन्न ट्रैवल मार्ट के माध्यम से भी महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

पावर्ती-काली सिंध चंबल अंतर्राज्यीय परियोजना बनेगी वरदान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पार्वती- काली सिंध चंबल अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजना से श्योपुर और निकटवर्ती जिलों सहित प्रदेश का बड़ा क्षेत्र लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्नदाताओं से आग्रह किया कि वे अपनी जमीन किसी भी स्थिति में न बेचें। आने वाले समय में यह भूमि कई गुना कीमत की हो जाएगी। अब किसानों की समृद्धि का नया समय आ रहा है।

लघु और मध्यम उद्योगों का प्रारंभ होना भी एक महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में भी कार्य हो रहा है। श्योपुर क्षेत्र में दाल मिल, चावल मिल के प्रारंभ करने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्योपुर नगर के सौंदर्यीकरण और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने से संबंधित अनेक कार्यों के लिए स्वीकृति दी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि विकास के प्रयासों में भी कदम से कदम मिलाकर चलें।

मुख्यमंत्री ने श्योपुर को दी सौंगातें

श्योपुर में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण, ढोढर में सांदीपनि विद्यालय का निर्माण, सलापुरा से मातासूला तक रोड का निर्माण कराया जायेगा, ढोढर के हायर सेकेण्डरी विद्यालय में गणित और विज्ञान की कक्षाएं शुरू करवाई जायेंगी और सीप एवं कदवाल नदी के घाटो का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, जिसमें गुप्तेश्वर, सोनेश्वर, पंडित घाट और जाति घाट आदि शामिल हैं।

श्योपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभूतपूर्व स्वागत

श्योपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। समाज के सभी वर्गों के लोग मुख्य मार्गों पर विद्यमान थे। उन्होंने पुष्पगुच्छ, पुष्प मालाओं और पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया और श्यौपुर के विकास के लिए उठाए गए कदमों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्योपुर में मेडिकल कॉलेज के साथ ही जितने भी कार्य प्रारंभ हुए हैं उसका श्रेय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की जागरूकता को भी है। मध्य प्रदेश सरकार श्योपुर के विकास में कभी पीछे नहीं हटेगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की जनता के उत्थान में सक्रिय हैं। उन्होंने आज 532 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों, सामुदायिक भवनों, स्कूलों और कॉलेजों से संबंधित लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। निश्चित ही श्योपुर के विकास के लिए डॉ. यादव आगे भी ऐसे ही कदम उठाएंगे। कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री शिव मंगल सिंह तोमर, अध्यक्ष सहरिया विकास प्राधिकरण श्री सीताराम, उपाध्यक्ष सहरिया विकास प्राधिकरण श्री तुरसनपाल बरैया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गु्डडी बाई, पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत, पूर्व विधायक श्री दुर्गा लाल विजय एवं श्री ब्रजराज सिंह चौहान, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं लाड़ली बहने मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

    विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ