Ro no D15139/23

जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों का किया निरीक्षण

नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन पर 05 निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर एक लाख रूपए का जुर्माना अधिरोपित
15 संस्थानों के पंजीयन आवेदन अस्वीकृत

जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर बस्तर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार बस्तर जिले में संचालित निजी स्वास्थ्य केन्द्रों, डायग्नोस्टिक लैब, कलेक्शन सेंटर इत्यादि के सम्बन्ध में जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति के द्वारा निरीक्षण कार्यवाही के दौरान नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन सहित विपरीत कार्य करने एवं नियमों के पालन में कमियां पाये जाने के कारण 05 निजी स्वास्थ्य संस्थानों को प्रति संस्था 20 हजार रुपए का जुर्माना कुल एक लाख रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित करने की अनुशंसा की गई है। जिसके तहत स्पर्श पॉलीक्लीनिक, स्पर्श पैथोलॉजी लैब, बालाजी पॉलीक्लीनिक, मेडिकेयर पैथोलॉजी लैब एवं बालाजी डायग्नोस्टिक सर्विसेस पर जुर्माना लगाने की अनुशंसा जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति के द्वारा की गई है। साथ ही नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत लंबित आवेदनों के विषय में समिति द्वारा आवेदनों का अवलोकन करने सहीत अपूर्ण तथा नियमों से संबंधित अहर्ता पूर्ण नहीं होने के कारण 15 निजी स्वास्थ्य संस्थानांे के पंजीयन संबधी आवेदन पत्रों को अस्वीकृत करने की अनुशंसा की गई है। जिसमें वशिष्ठ आयुर्वेदिक क्लीनिक धरमपुरा से संबंधित कलेक्शन सेंटर, संजीवनी क्लीनिक नगरनार, डॉ० गोपेश कुमार क्लीनिक पुराना गीदम रोड, डॉ. आजाद डायग्नोस्टिक चोकावाड़ा, डॉ. आजाद डायग्नोस्टिक प्रताप देव वार्ड, पंजाब पॉलीक्लीनिक प्रताप देव वार्ड, स्वास्थ्य हित पॉलीक्लीनिक सेमरा, प्रीयांश पॉलीक्लीनिक परपा नाका, डॉ. हेमंत कुमार कलेक्शन सेंटर बालाजी वार्ड, डॉ. सोनी पॉलीक्लीनिक भैरम देव वार्ड, पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर उसरीबेड़ा,  राधा-स्वामी हॉस्पीटल आडावाल, डॉ. योगिता पॉलीक्लीनिक कस्तुरी, दंतेश्वरी ट्रॉमा एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल धरमपुरा रोड और उज्जवल डाइग्नोस्टिक सेंटर डॉ० लागू हास्पीटल रोड शामिल हंै।
जिला नर्सिंग होम एक्ट समिति के नोडल अधिकारी डाॅ. भवर शर्मा ने इस बारे में बताया कि उक्त संस्थाओं का आवेदन अस्वीकार करने की अनुशंसा जिला समिति द्वारा की गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं परिवेक्षी अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट श्री हरिस एस ने निर्देशित किया है कि जिला समिति के द्वारा कार्ययोजना बनाकर ऐसी संस्थाएं जो बिना उचित पंजीयन के राज्य के बाहर के चिकित्सकों के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं तथा पूर्व से पंजीकृत सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, अस्पतालों एवं पैथोलॉजी लैब इत्यादि की पुनः जांच कर कमियां पाए जाने पर और जिन संस्थाओं के द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, उन्हें बंद करने की नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। जिला समिति नर्सिंग होम एक्ट के द्वारा ग्रामीण इलाकों में अवैध चिकित्सकों, झोलाछाप डॉक्टरों एवं अवैध लैब संचालकों पर भी कार्यवाही हेतु कलेक्टर बस्तर के निर्देशानुसार निरीक्षण दल बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की सेवा में कमी न हो तथा बेहतर एवं वैधानिक रूप से सही निजी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आगे भी सजगता के साथ लगातार कार्यवाही जारी रखेगा।

  • Related Posts

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    जगदलपुर में सड़क सुरक्षा और राहत के लिए बड़ी पहल प्रधानमंत्री राहत योजना और इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट प्रणाली पर 31 जुलाई को होगा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

      जगदलपुर 13 जुलाई 2026/ सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में त्वरित सहायता, पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’