Ro no D15139/23

आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत का सशक्त माध्यम सौर ऊर्जा: दिनेश कुमार सिंह

*सोलर प्लांट से बिजली बिल हुआ शून्य, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सकारात्मक पहल*

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ शहर के माँ नगर कॉलोनी निवासी श्री दिनेश कुमार सिंह ने इस योजना का लाभ उठाकर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री सिंह ने मई 2025 में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट अपने घर की छत पर स्थापित कराया। योजना की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी होने के कारण उन्हें बैंक से ऋण भी सहजता से मिल गया। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी की तत्परता से उनका सोलर प्लांट समय पर चालू हुआ और निर्धारित अवधि में सब्सिडी राशि भी प्राप्त हो गई।

*सोलर प्लांट आर्थिक रूप से लाभकारी*

श्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पहले जहां उनका मासिक बिजली बिल लगभग 2500 रुपए से 3000 रुपए तक आता था, वहीं सोलर प्लांट चालू होने के बाद बिल में उल्लेखनीय कमी आई। जून माह में बिल माइनस 130 रुपए, जुलाई माह में माइनस 205 रुपए, अगस्त में 350 रुपए तथा सितंबर में 550 रुपए का बिल प्राप्त हुआ। अपने अनुभव साझा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सोलर प्लांट लगाना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हुआ है, बल्कि अब उन्हें इस बात का भी संतोष है कि वे स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।

*हर घर सोलर, हर घर उजाला का लक्ष्य हो रहा है साकार*

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जहां एक ओर आमजन की आर्थिक बचत सुनिश्चित हो रही है, वहीं यह केंद्र सरकार के ‘हर घर सोलर, हर घर उजाला’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट धड़कन के तहत 6,224 बच्चों की जांच, तीन बच्चों का सत्य साईं हॉस्पिटल रायपुर में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफल

      रायपुर, 16 जुलाई 2026/ दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल जिला नारायणपुर में बच्चों को जन्मजात हृदय रोग से समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2026 को…

    Read more

    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा में हुए शामिल पूजा-अर्चना एवं छेरा-पहरा की परंपरा निभाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण