Ro no D15139/23

मिट्टी के दिए बनाकर लोगों के घरों को रोशन करने वाली ललमोतिया की इस बार की दिवाली होगी खास

महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाया, कमाई हुई दोगुनी
अम्बिकापुर । मिट्टी के दिए बनाकर लोगों के घरों को रोशन करने वाली कुम्हार ललमोतिया की इस बार की दिवाली बेहत खास होगी, क्योंकि इस वर्ष उनकी कमाई दोगुनी हो गई है। उन्होंने दिवाली के लिए पहले से ही तैयारी कर बड़ी संख्या में दिए, कलश आदि बना लिए हैं, बिक्री भी शुरू हो गई है। उनके जीवन में यह सकारात्मक परिवर्तन शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से आया।अम्बिकापुर के ग्राम कुमरता की रहने वाली ललमोतिया ने योजनांतर्गत हर माह मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि को जमा कर दिवाली त्योहार के लिए रखा था। उन्होंने बताया कि यह हम कुम्हारों का पारंपरिक व्यवसाय है, हम मिट्टी की सामग्री बनाकर बेचते हैं और अपना जीवन यापन करते हैं। सीमित आय में व्यवसाय को बढ़ाना मुश्किल होता है, परन्तु महतारी वंदन योजना ने इस मुश्किल को आसान कर दिया। हम घर पर ही सामग्री बनाते हैं, पहले मिट्टी की व्यवस्था करनी पड़ती है। मिट्टी गूंथने, उसे आकार देने, सुखाने और फिर भट्टी में पकाने तक हर कदम पर बड़ी मेहनत लगती है और खर्च भी अधिक होता है। भट्टी जलाने के लिए जरूरी लकड़ी, कोयला आदि को खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होती है। आर्थिक तंगी से जूझती ललमोतिया के लिए महतारी वंदन योजना की राशि खुशियों की बहार लेकर आयी, इस राशि से अब इन सब सामानों की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने बताया कि हमने उत्पादन बढ़ाया, जिससे बिक्री बढ़ी और आय भी दोगुनी हुई। उन्होंने बताया कि पहले कम उत्पादन होता था, तो हम अपने ही गांव के बाजार में सामग्री लेकर जाते थे और विक्रय करते थे। अब इस राशि से दूसरे गांव आने-जाने का खर्च भी निकल जाता है। हम आस-पास के गांव नवानगर, दरिमा, कर्रा व टपरकेला बाजार में भी सामग्री बेचते हैं। ललमतिया कहती हैं कि हमने तो सोचा था कि अपना पारम्परिक व्यवसाय छोड़कर मेहनत-मजदूरी करना पड़ेगा, लेकिन शासन की महतारी वंदन योजना ने एक ओर हमारी आर्थिक स्थिति सुधारी है, वहीं पारम्परिक कला को संजोने में मदद की है। इस दिवाली हमारा भी घर- आंगन जगमगाएगा, इस बार की दिवाली खुशियों वाली दिवाली रहेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए ललमोतिया ने कहा, यह योजना मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

  • Related Posts

    खनिज विभाग की कार्रवाई  चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 2 वाहन को जप्त

      राजनांदगांव 19 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा…

    Read more

    सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश

      रायपुर, 19 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में नागरिकों का शासन व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत करने तथा धमतरी सहित 23 लक्षित जिलों…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति