Ro no D15139/23

मदिरा विनिर्माताओं, आसवनी, बॉटलिंग इकाईयों और बार लाईसेंसियों से लिए गए सुझाव

*आबकारी नीति 2026-27 के संबंध में सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता ने ली बैठक*

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025/ सचिव सह आबकारी आयुक्त, सुश्री आर. शंगीता ने विदेशी मदिरा विनिर्माताओं, आसवनी, बॉटलिंग इकाईयों और बार के संचालन के संबंध में लाईसेंसियों और संचालकों से विस्तृत विचार-विमर्श कर उनसे सुझाव लिये। बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित की जाने वाली आबकारी नीति में इन सुझावों का परीक्षण कर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बार नीति, अहाता नीति, मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन संबंधी निर्देश जारी किए जाएंगे।

सचिव सह आबकारी आयुक्त, सुश्री आर. शंगीता की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक हुई बैठक में प्रदेश में स्थापित आसवनी, बॉटलिंग इकाई से आयात एवं निर्यात शुल्क, बॉटलिंग फीस, लायसेंस फीस, काउंटरवेलिंग ड्यूटी, देयकों का ऑनलाईन भुगतान 25 प्रतिशत नवीन बोतलों का उपयोग, देशी मदिरा मद्य भण्डारण भाण्डागार के अवकाश के दिवसों में खोले जाने आदि की जानकारी ली गई। इसी प्रकार प्रदेश के बाहर के विदेशी मदिरा के विनिर्माता, प्रदायकर्ता इकाई के संचालकों, प्रतिनिधियों द्वारा काउंटरवेलिंग ड्यूटी, मदिरा के हैडलिंग चार्ज, आयात एवं निर्यात शुल्क, बॉटलिंग फीस, लायसेंस फीस, विदेशी मदिरा गोदाम के संबंध में सुझाव लिए गए। इसके अलावा बार, क्लब के संचालक व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से निर्धारित न्यूनतम प्रत्याभूत मात्रा (एम.जी.), लायसेंस फीस, विभिन्न रेंज लेबल की मदिरा का विक्रय आदि के संबंध में चर्चा कर सुझाव लिए गए।

  • Related Posts

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*   *प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता…

    Read more

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?