Ro no D15139/23

मनरेगा अंतर्गत बनकर तैयार हुआ पंडरीपानी आंगनबाड़ी केंद्र भवन

सुरक्षित वातावण में नौनिहालों को मिलेगी शिक्षा, पोषण स्तर में होगा सुधार
ग्रामीणों को मिला 494 मानव दिवस का रोजगार, सुधरी आर्थिक स्थिति
मनरेगा अंतर्गत जिले में 393 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की मिली है स्वीकृति, जिला प्रशासन द्वारा तेजी से जारी है निर्माण कार्य
अम्बिकापुर । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले के जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में आंगनबाड़ी भवन बनकर तैयार है। आंगनबाड़ी भवन के अभाव में पहले आंगनबाड़ी छोटे से एक कमरे वाले किराए के भवन में संचालित होता था। सीमित स्थान के कारण बच्चों को पढ़ने, खेलने में कठिनाई होती थी। वहीं भवन की भी स्थिति खराब होने के कारण अभिभावक बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने से डरते थे। अब स्वच्छ, सुंदर, सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी भवन तैयार हो जाने से ग्रामवासी बहुत खुश हैं, उनके बच्चों को अब सुरक्षित वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा मिलेगी।
मनरेगा के तहत 11.69 लाख रुपये की लागत से पंडरीपानी आंगनबाड़ी भवन तैयार किया गया और इसके निर्माण के दौरान 494 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ है, जिससे ग्रामीणों के आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। नवीन आंगनबाड़ी केंद्र में एक हॉल, ऑफिस, किचन,शौचालय का निर्माण कराया गया है। यहां फर्श पर टाइल्स,मजबूत दीवारें, दरवाजे खिड़कियां, बच्चों के खेलने के लिए आंगन सहित सभी व्यवस्था है। दीवारों पर रंग बिरंगी तस्वीरें बनाई गई हैं, शिक्षाप्रद चित्रों, अक्षर ज्ञान, मनमोहक कार्टून आदि उकेरे गए हैं। जिसे देखकर बच्चे आकर्षित हो रहें हैं और खेल-खेल में नित नया ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।
आंगनबाड़ी सहायिका ने बताया कि यहां 22 बच्चे पंजीकृत हैं, भवन निर्माण से पहले उपस्थिति कम रहती थी। बच्चों को केंद्र भेजने के लिए पालकों के घर जाकर उन्हें प्रेरित करना पड़ता था, आज वे स्वयं बच्चों को आंगनबाड़ी भेज रहे हैं। आंगनबाड़ी में बच्चों को पोषण आहार खिलाया जा रहा है, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता, पोषण आहार की जानकारी दी जाती है और शिशुवती एवं गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार एवं पूरक पोषक आहार प्रदाय किए जाते हैं। बता दें प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरेगा अंतर्गत जिले में 393 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिला प्रशासन द्वारा तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग