Ro no D15139/23

दीवाली पर ‘महिला उद्यमिता स्टॉल’ में झलकी बिहान की चमक

*स्व-सहायता समूहों ने किया उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय*

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025/दीपावली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महिला उद्यमिता स्टॉल” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत मुंगेली (छत्तीसगढ़) द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। स्टॉल में पारंपरिक हस्तनिर्मित वस्तुएं जैसे दीये, मिठाई, पूजा-पाठ की सामग्री, अगरबत्ती, धूप, कलश, ग्वालिन दीया-गुल्लक, झूमर मिरर, साड़ी, स्कार्फ, थैले आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने स्टॉल का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए आर्थिक रूप से आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के मौके पर लगाई गई यह प्रदर्शनी न केवल उत्सव की रौनक बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की मिसाल भी पेश कर रही है। बिहान योजना के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपने स्थानीय उत्पादों के माध्यम से “लोकल को वोकल” बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। इस स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को बाजार से जोड़ने, ग्राहकों से संवाद स्थापित करने और व्यवसायिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। स्थानीय नागरिक भी इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को उत्साहपूर्वक खरीदकर महिलाओं के इस प्रयास को प्रोत्साहन दे रहे हैं।

  • Related Posts

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश : व्यापार एवं उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ में बना है अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

      *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में हुए शामिल* रायपुर 25 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    मुख्यमंत्री बाल मधुमेह योजना अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में टाइप-1 डायबिटीज पर कार्यशाला आयोजित बच्चों में होने वाली टाइप-1 मधुमेह की समय पर पहचान व प्रभावी प्रबंधन पर यूनिसेफ विशेषज्ञों ने दी जानकारी

    जशपुरनगर 25 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री बाल मधुमेह योजना के अंतर्गत टाइप-1 डायबिटीज से ग्रसित बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी