Ro no D15139/23

प्रदेश में पहली बार दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान

*कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लिया संकल्प*

रायपुर, 20 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ में पहली बार दीपावली के अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा ने स्वच्छता कर्मियों का आत्मीय सम्मान कर एक मिसाल कायम की। उन्होंने अपने कवर्धा स्थित निवास में नगर पालिका क्षेत्र के लगभग 200 स्वच्छता दीदी और स्वच्छता कमांडो को आमंत्रित कर उनके साथ जलपान किया और स्नेहपूर्वक उपहार, मिठाई व फटाखे भेंट किए।

यह आयोजन दीपावली के दिन स्वच्छता योद्धाओं के सम्मान के रूप में पूरे प्रदेश में अपनी तरह का पहला आयोजन रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चन्द्रवंशी, श्री वीर सिंह पटेल, श्री शिव अग्रवाल, सीएमओ श्री रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वच्छता दीदी और कमांडो उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि दीपावली का अर्थ केवल अपने घर को दीपों से सजाना नहीं, बल्कि उन हाथों का सम्मान करना भी है जो हमारे नगर को प्रतिदिन स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी हमारे समाज के ‘स्वच्छता के प्रकाश दीप’ हैं। जिस तरह दीपक अंधकार को मिटाता है, उसी तरह ये कर्मवीर स्वच्छता योद्धा हमारे जीवन से गंदगी और अव्यवस्था को दूर करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को धरातल पर सफल बनाने में इन स्वच्छता दीदी और भाइयों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। श्री शर्मा ने नगर पालिका अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर स्वच्छता कर्मियों से संवाद स्थापित करें और उनके कार्यों की सराहना करें।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा मिला यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है और इससे उनका मनोबल कई गुना बढ़ा है। उन्होंने नगर की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दोहराते हुए श्री शर्मा को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। सभी स्वच्छता कर्मियों ने भी सामूहिक रूप से कवर्धा के स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के इस अभिनव पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि समाज में सबसे अधिक सम्मान के पात्र वे लोग हैं जो बिना किसी प्रचार के प्रतिदिन सुबह से पहले उठकर पूरे नगर को स्वच्छ बनाते हैं। इस आत्मीय आयोजन पर उपस्थित समस्त लोगों ने स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम को सराहा।

*स्वच्छताकर्मी ही वही वास्तविक दीप है जो स्वच्छता का प्रकाश प्रसारित करते है*

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज का यह आयोजन केवल उपहार वितरण का कार्यक्रम नहीं था बल्कि समाज में स्वच्छता कर्मियों की गरिमा और महत्व को स्थापित करने का एक सशक्त संदेश था जिसने यह सिद्ध किया कि वास्तविक दीप वही हैं जो अपने कर्म से दूसरे के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, मातृ-शिशु स्वास्थ्य व टीकाकरण पर विशेष जोर

    जगदलपुर, 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर   आकाश छिकारा ने मंगलवार की शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली, उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य…

    Read more

    अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिले के 12 वृद्धजनों का एम्स रायपुर में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

    धमतरी, 25 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत धमतरी जिले के 12 वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल