Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दीपावली की बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की

जशपुरनगर 21 अक्टूबर 2025/  दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और आम नागरिक मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश और उत्साह का पर्व है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और स्थानीय कारीगरों व कुम्हारों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना से ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। पूरे दिन मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली की रौनक बनी रही और शुभकामनाओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो तथा प्रत्येक आवेदक को समयबद्ध समाधान प्राप्त हो।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिवंगत विधायक जागेश्वर राम भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी गई श्रद्धांजलि

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिवंगत विधायक जागेश्वर राम भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी गई श्रद्धांजलि रायपुर। नारी वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित विशेष सत्र में विधानसभा में…

    Read more

    विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पेश ,,पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नोकझोक , शोरशराबा के बीच चर्चा

      रायपुर।( शगुफ्ता शीरीन) । छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारी शक्ति के सम्मान और महिलाओ के समग्र विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की