Ro no D15139/23

’प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक’

आमजन को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने विभागीय अधिकारियों को  गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश
तय लक्ष्यों के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य करें पूर्णः- कलेक्टर

कोरबा 24 अक्टूबर 2025/
जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने योजना के जमीनी स्तर पर लागू करने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को योजना से आमजन को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य करने और तय लक्ष्यों के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस हेतु उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देश दिए कि जिले का डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान शीघ्र तैयार किया जाए। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन जैसे कृषक कल्याण से जुड़े विभाग  जमीनी स्तर पर बेस लाइन सर्वे का कार्य गंभीरता से करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग विलेज एक्शन प्लान बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने कृषि एवं जल संसाधन विभाग को छोटी-छोटी सिंचाई परियोजना को चिन्हांकित कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रत्येक विभाग 10-10 पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें बैंक से लोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नए एफपीओ  का गठन कर उन्हें योजना से प्राथमिकता से लाभांवित करने के लिए कहा। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में चिंतन शिविर आयोजित किए जाएं ताकि योजना की प्रगति और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जा सके। कलेक्टर ने जिले में कृषकों के फसल के सुरक्षित भंडारण हेतु स्टोरेज या कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विभागो को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिये कहा।  उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को कृषक समृद्धि के निर्धारित सूचकांकों पर बेहतर प्रदर्शन हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन,  उप पंजीयक सहकारी संस्थान,  लीड बैंक मैनेजर, नाबार्ड तथा कृषि विज्ञान केंद्र  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

              कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया