Ro no D15139/23

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अक्टूबर को अम्बिकापुर में

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ समारोह आगामी 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर के खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल होंगे, वहीं समारोह की अध्यक्षता सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक, लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिन्ज, विधायक सीतापुर श्री राम कुमार टोप्पो, छ.ग. गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छ.ग. राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर सभापति श्री हरमिंदर सिंह, एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला आयोजन समिति, अम्बिकापुर द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्र-प्रतिभागी भाग लेंगे। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समारोह में खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो सहित विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 31 अक्टूबर शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीडा़ंगन में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिससे मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी शामिल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे।

  • Related Posts

    जिला पंचायत साधारण सभा की विशेष सम्मिलन (बैठक) 28 अप्रैल को

    राजनांदगांव 24 अप्रैल 2026। जिला पंचायत साधारण सभा की विशेष सम्मिलन (बैठक) 28 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 3 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

      जशपुरनगर 24 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा