Ro no D15139/23

योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने के लिए करें बेहतर प्रदर्शन-कमिश्नर डोमन सिंह

नियद नेल्लानार योजना क्षेत्रों में योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन हेतु ध्यान केंद्रित करने पर बल
नगरीय क्षेत्रों में कांजी हाउस को सक्रिय रखकर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश
जगदलपुर । कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन कर हरेक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए सभी विभाग सकारात्मक प्रयास करें। साथ ही इन योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने के लिए विभागीय तौर पर बेहतर प्रदर्शन करें। इस दिशा में संभागीय अधिकारी नियमित तौर पर क्षेत्र भ्रमण कर क्रियान्वयन स्थिति की मॉनिटरिंग सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। संभाग के नियद नेल्लानार योजना क्षेत्रों में विशेष तौर पर नियमित भ्रमण कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण सहित हितग्राहीमूलक योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करें। सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में कांजी हाउस को सक्रिय रखकर बेहतर प्रबंधन के साथ ही प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उक्त निर्देश कमिश्नर ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में संभागीय अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने अंदरूनी इलाके के स्कूलों-आंगनबाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के विद्युतीकरण को प्राथमिकता देने कहा। वहीं दूरस्थ ईलाके के आंगनबाड़ी केंद्रों पर समेकित बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता हेतु रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव आयोजन में सभी विभागों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा और रजत महोत्सव के लोगो का पत्राचार एवं अन्य प्रचार-प्रसार में उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों के मैदानी अमले के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने कहा। कमिश्नर ने संभाग के अंतर्गत हर घर जल प्रमाणीकरण कार्य में अद्यतन प्रगति लाने पर बल देते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी के साथ संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं को सेचुरेशन की स्थिति में लाने पर जोर देते हुए कहा कि चयनित योजनाओं के अंतर्गत पात्र सभी लोगों को लाभान्वित किए जाने पर ध्यान केन्द्रित करें। निर्धारित लक्ष्य के आधार पर योजना क्रियान्वयन को वरीयता दी जाए। कमिश्नर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस मॉडल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति महिला पहल, प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन एवं आवास निर्माण, जियो टेगिंग के कार्य, ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा किए। उन्होंने लक्ष्य को ध्यान रखकर तय समयावधि में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वनाधिकार पट्टों के नामांतरण-बंटवारा प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर सम्बन्धित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालयों में सम्बन्धित ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
लंबित पेंशन प्रकरणों का जल्द करें निराकरण
कमिश्नर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के लिए जोर देते हुए कहा कि हर अधिकारी एवं कर्मचारी को भविष्य में सेवानिवृत्त होना ही है अतएव अपने विभागीय परिवार के इन सेवानिवृत्त सदस्यों के पेंशन मामलों के निराकरण को सर्वोच्च वरीयता देवें। उन्होंने प्रकरणों की अधिकता को मद्देनजर रखते हुए जिला स्तर पर पेंशन निराकरण शिविर आयोजित कर जल्द से जल्द लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
स्कूलों में जनभागीदारी से न्यौता भोज आयोजित करने पर बल
कमिश्नर ने स्कूलों में न्यौता भोज आयोजन स्थिति की समीक्षा करते हुए वर्तमान सत्र में अभी तक दो बार से अधिक न्यौता भोज का आयोजन करने वाले स्कूलों के पहल को सराहा। वहीं सभी जिलों के शत-प्रतिशत स्कूलों में जनसहभागिता से न्यौता भोज का आयोजन किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु दो आंख में पीड़ितों को पहले प्राथमिकता देने के निर्देश
कमिश्नर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा दौरान मोतियाबिंद जांच एवं उपचार स्थिति की समीक्षा करते हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दो आंख में पीड़ितों को पहले प्राथमिकता देने कहा। उन्होंने मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए निर्धारित एसओपी के अनुसार ऑपरेशन थियेटर की उपलब्धता के अनुरूप जिलों में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही टीबी नियंत्रण हेतु निक्षय मित्र के रूप में ग्राम पंचायतों के सहयोग सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किए जाने कहा। उन्होंने इस दिशा में सभी संभाग स्तरीय अधिकारियों सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाए जाने पर जोर देते हुए मानव सेवा के उक्त पुनीत कार्य में सहयोग देने कहा। आयुष्मान कार्ड प्रदाय पंजीयन में जिलों के अंदरूनी इलाकों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के कार्ड निर्माण को गति देने कहा। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालन तथा स्वास्थ्य शिविर, सिकलसेल स्क्रीनिंग की प्रगति, चिरायु योजना की प्रगति, पोषण पुनर्वास केंद्र के संचालन, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में चिंहाकन व उपचार की स्थिति की समीक्षा की। वहीं समाजकल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान करने के लिए जिलों में जल्द शिविर आयोजित कर चिन्हित दिव्यांगजनों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, विद्युतीकरण, कृषि पम्पों का ऊर्जीकरण,उचित मूल्य दुकान निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण प्रगति इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक बस्तर वृत्त श्री आलोक तिवारी, डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, विद्युत वितरण कम्पनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन इत्यादि विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी और अन्य विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सेवा का संकल्प, शिविरों में मिली सुविधाओं की सौगात

      मूल्यांकन-चिन्हांकन से लेकर UDID, मेडिकल प्रमाण पत्र, पेंशन और सहायक उपकरण तक एक ही स्थान पर मिली सेवाएं रायपुर, 22 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

    Read more

      सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

      लोक अदालत के अवसर पर दिव्यांग हितग्राहियों को वितरित किए गए सहायक उपकरण रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज