Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जनसहयोग से अतिथियों को परोसा जा रहा मिष्ठान, बनी नगर में चर्चा का विषय

अतिथि भोजन में मिष्ठान हमारा संस्कार – कलेक्टर विलास भोसकर की अनूठी पहल

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2025/  शहर में इन दिनों राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के उल्लास से सराबोर है। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट आवास, भोजन एवं खेल प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर ने एक अनूठी जनपहल करते हुए कहा कि अतिथि भोजन में मिष्ठान हमारा संस्कार है।

उनकी प्रेरणा से जनसहयोग से सभी अतिथियों को रात्रि भोजन में मिष्ठान परोसा जा रहा है, जो पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया है। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल सरगुजा की आत्मीयता और अतिथियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रभारी संयोजक श्री ए.डी. दीवान ने बताया कि आज नॉकआउट राउंड में सभी 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता और उपविजेताओं को कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अंडर 17 बालिका वर्ग में रायपुर की सानवी क्षत्री ने दुर्ग को हराया। अंडर 19 बालिका वर्ग में दुर्ग की भाव्या सिंह ने बस्तर को पराजित किया। अंडर 17 बालक वर्ग में रायपुर के अर्थव शर्मा ने श्रेयांश पाठक को हराया।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के संयोजक श्री राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बालक और बालिका दोनों वर्गों में 17 और 19 वर्ष आयु समूह के मैच रोमांचक रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने सरगुजा को हराया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में सरगुजा विजेता रही।19 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर विजेता रहा।17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने बिलासपुर को मात दी। फुटबॉल अंडर-19 प्रतियोगिता में आज सरगुजा और दुर्ग के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा, जबकि एक अन्य मुकाबले में बस्तर ने दुर्ग को 7 गोल से पराजित किया। समाचार लिखे जाने तक बिलासपुर ने सरगुजा पर एक गोल की बढ़त बना रखी थी।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन वरिष्ठ अधिकारी सुबह और शाम खिलाड़ियों के भोजन, स्वास्थ्य एवं आवास व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात