Ro no D15139/23

राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
राज्योत्सव में विभागीय प्रदर्शनी में दिखेंगी उपलब्धियों की झलक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग होगी प्रस्तुति

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2025/   छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 से 4 नवम्बर 2025 तक अंबिकापुर के काला केंद्र मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, स्टॉलों की सजावट और दर्शक दीर्घा की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं।

जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह अवसर प्रदेश की लोककला, संस्कृति, परंपरा और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें, जिससे कार्यक्रम आकर्षक और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हो।

अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने बताया कि तीन दिवसीय राज्योत्सव के दौरान विभागीय प्रदर्शनियां, स्व-सहायता समूहों के स्टॉल, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत