Ro no D15139/23

बिहान योजना से बदली जिंदगी श्यामबाई बनीं लखपति दीदी

रायपुर, 30 अक्टूबर 2025।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाने वाली बिहान योजना अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इसी योजना के अंतर्गत बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्रीमती श्यामबाई आज ‘लखपति दीदी’ बनकर नई प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।

पहले आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों से घिरी श्रीमती श्यामबाई के परिवार में स्थायी आय का कोई साधन नहीं था। कठिन परिस्थितियों में ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने इससे जुड़ने का निर्णय लिया।

बिहान योजना से जुड़ने के बाद श्रीमती श्यामबाई ने किराना दुकान शुरू की। उनके परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ योजना द्वारा मिली सहायता के परिणामस्वरूप दुकान की आय बढ़ती गई। धीरे-धीरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और आज उनकी वार्षिक बचत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए तक पहुँच गई है।

इस उपलब्धि के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती हैं। हमें इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।
बिहान योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक आत्मविश्वास प्रदान कर उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने का अवसर दे रही है। श्यामबाई की सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है।

  • Related Posts

    गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

    तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल*   *आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य*  …

    Read more

    बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

    *सरकार की संवेदनशील पहल*   रायपुर,22 सितम्बर 2026/   समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन हितैषी योजनाएं प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद का नया उजाला…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज