Ro no D15139/23

CGMSC द्वारा दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार बरती जा रही है सतर्कता

*अच्छी और मानक गुणवत्ता वाली दवाएं की उपलब्धता के लिए की जा रही है जांच और निगरानी*

*कवर्धा में दवाओं की गुणवत्ता की जांच, शिकायत मिलने पर CGMSC ने सप्लाई तत्काल रोकी*

रायपुर, 30 अक्टूबर 2025/
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने राज्य में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर अपनी सतर्कता दिखाते हुए लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी क्रम में राज्य औषधि भंडार, कवर्धा में की गई नियमित जांच के दौरान ओफ्लैक्सासीन + ओर्निडजोल टैबलेट (ड्रग कोड – SP1978) की कुछ टैबलेट्स को लेकर शिकायतें मिली।

जानकारी मिलते ही CGMSC ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन बैचों की सप्लाई रोक दी है। सभी जिला भंडारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्टॉक की जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, संबंधित दवाओं को री-टेस्टिंग (पुनः जांच) के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सावधानी के तहत इन बैचों को “क्वारंटाइन” में रखा गया है और किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था में इनकी आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, इन दवाओं के उपयोग पर रोक रहेगी।

CGMSC ने कहा है कि मरीजों को केवल अच्छी और मानक गुणवत्ता वाली दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए संस्था लगातार जांच और निगरानी कर रही है।

  • Related Posts

    गणित को रटने का नहीं, समझने और आनंद लेने का विषय बनाने पर जोर

    *गणित तार्किक सोच, रचनात्मकता, जिज्ञासा एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम*   *रीजनल साइंस सेंटर में दो दिवसीय ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथमेटिक्स : फ्रॉम फीयर टू…

    Read more

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

      उप मुख्यमंत्री ने किया निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, सकल जैन समाज एवं भारतीय जैन संगटना की पहल से दिव्यांगजनों…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन