Ro no D15139/23

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए बाजार विकास पर हुई कार्यशाला

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार से जोड़ने का अवसर
जगदलपुर, 30 अक्टूबर 2025/ जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल माध्यम से बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से उद्योग संचालनालय और सीएसआईडीसी रायपुर की पहल से कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर द्वारा गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रेरणा हॉल में ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए बाजार विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के तहत् भारत सरकार की रैम्प योजनांतर्गत किया गया।
कार्यशाला में क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में श्री जितेन्द्र कावड़े प्रबंधक के द्वारा कार्यशाला के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है। इस अवसर पर राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई रैम्प योजना सीएसआईडीसी रायपुर के श्री मनीष अरोरा द्वारा राज्य में चल रही रैम्प योजना की गतिविधियों जैसे उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन और वित्तीय पहुँच पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से श्री अभिजीत रथ ने विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण, प्रचार-प्रसार और डिलीवरी व्यवस्था की जानकारी दी। उत्पाद को सूचीबद्ध करने की जानकारी प्रदान करते हुए, इंडिया मार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रेता पंजीकरण के साथ-साथ सोशल मीडिया और मोबाईल ऐप्स के माध्यम से कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग व विक्री बढ़ाने के सरल उपाय बताए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें, आर्कषक विवरण और ग्राहकों से नियमित संवाद स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाने में सहायक है।
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अधिकारी, आरसेटी के संचालक सहित कुल 80 प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिनमें महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह के सदस्य, पारंपरिक कारीगर और स्थानीय उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी सत्रों के बाद उद्यमियों के शंकाओं का समाधान किया गया।
  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान 2026, बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े*   *बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों…

    Read more

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी