Ro no D15139/23

कलेक्टर-एसपी ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा 30 अक्टूबर 2025/

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेटिंग, दर्शक दीर्घा, वीआईपी बैठक व्यवस्था, कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा का प्रतीक है, अतः इसकी तैयारी सौंदर्य, व्यवस्था और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट स्तर पर की जाए। कलेक्टर ने पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंध की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा विभागीय स्टालों के स्थान निर्धारण के लिए व्यवस्थित रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के ईई श्री जी.आर. जांगड़े, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, विद्युत, यांत्रिकी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

              कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया