Ro no D15139/23

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेकर एकता और अखंडता के संकल्प का किया जाएगा स्मरण

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में होंगे विविध कार्यक्रम*

रायपुर, 30 अक्टूबर 2025/ भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रदेश में “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया जाएगा।

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा इस दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गृह विभाग को इस आयोजन का नोडल विभाग घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों में पूर्वान्ह 10.30 बजे राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को “राष्ट्रीय एकता शपथ” दिलाई जाएगी।

इसके साथ ही “रन फॉर यूनिटी”, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, एकता पर आधारित प्रदर्शनियाँ, युवा रैलियाँ तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम पूरे वर्ष भर अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

राज्य शासन ने सभी विभागों, जिलों और शासकीय संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि सरदार पटेल के आदर्शों और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-सामान्य तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें यह संदेश देता है कि एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उनके अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने देश की अखंडता को सुदृढ़ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि इस अवसर पर हम सब मिलकर भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार