Ro no D15139/23

कोरबा ब्लॉक के ग्राम चूइयां एवं इमलीछापर में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने उपभोक्ता जागरूकता शिविर का किया आयोजन

उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

कोरबा 01 नवंबर 2025/
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापार व्यवहार, धोखाधड़ी, शोषण से बचाने एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कोरबा ब्लॉक के ग्राम चूइयां एवं इमलीछापर में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान आयोग की अध्यक्षा रंजना दत्ता, एवं सदस्य पंकज कुमार देवड़ा ने ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारों से अवगत कराया।
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा प्रत्येक माह ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 31 अक्टूबर को कोरबा विकासखण्ड के ग्राम चूइयां एवं इमलीछापर में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आयोग की अध्यक्षा रंजना दत्ता एवं सदस्य पंकज कुमार देवड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ई फाइलिंग, ई हियरिंग सहित उपभोक्ता कानूनों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ता घर बैठे ही ई फाइलिंग एवं ई हियरिंग के माध्यम से शिकायत दर्ज कर अपना पक्ष रख सकते हैं। शिविर में उपभोक्ताओं को शुल्क अनुचित व्यापार प्रथा सहित बैंक, बीमा, फसल बीमा, बैंक फ्रॉड, फायनेंस आनलाइन खरीददारी सहित अन्य क्षेत्रों के संबंध में उपभोक्ताओं को शासन द्वारा दिए गए अधिकार के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई आयोग के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर मनीराम श्रीवास द्वारा भी उपभोक्ता कानूनों के संबंध में जानकारी दी। गांव के सरपंच  व अन्य नागरिकों द्वारा भी ग्रामीणों से उपभोक्ता आयोग द्वारा आयोजित शिविर का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर आयोग के कर्मचारीगण नजीर रामनायायण पटेल, राजेश्वर इंग्ले, नूतन राजपूत, गांव के पंच, मितानिन, जनपद सदस्य, कोटवार, वरिष्ठ नागरिक,बालकों थाना में पदस्थ  पुलिस कर्मी सहित सैकड़ों महिलाएं व आम नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उपभोक्ता कानून ई हियरिंग, ई फाइलिंग से संबंधित पूछे गए प्रश्रों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, हेमलाल पटेल की आय में हुआ इजाफा

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ खेती-किसानी में समय पर खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

    Read more

              कठिन समय में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

      कोरबा 06 अक्टूबर 2026/ कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया